Search

May 6, 2026 8:55 am

एसडीपीओ ने किया मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा बैठक

सतनाम सिंह

पाकुड़: सदर एसडीपीओ डीएन आजाद ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्टी कार्यक्रम आयोजित की। बैठक में पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगड़ा, मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, मालपहाड़ी थाना प्रभारी सुखदेव साह, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, सिमलोंग थाना प्रभारी सर्वदेव राय, हिरणपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार मौजूद रहे। बैठक में एसडीपीओ ने बारी- बारी से थानेदारों को एक जुलाई से लागू हुए नये कानून की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही थानों में लंबित कांडों, यूडी, पूर्व से तथा विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा करने के पश्चात उसके त्वरित निष्पादन करने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिये गए। साथ ही अंतर्राज्यीय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का सख्त निर्देश दिया। एसडीपीओ डीएन आजाद ने सभी थाना प्रभारी से कहा की थाना क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई अवैध कार्य बर्दास्त नही किया जाएगा। रथ यात्रा को लेकर नगर पुलिस बेहद सतर्क है, सादे लिबास पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे ताकि रथ यात्रा में शांति का माहौल कायम रहे।

img 20240705 wa00156874296409225567365

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!