Search

May 11, 2026 4:49 pm

हिरणपुर के प्रसिद्ध लोटस टेम्पल में चोरी मामले पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया मामले का खुलासा

माता लक्ष्मी के हजारों के जेवरात लेकर भागे थे चोर।

12 घंटे के अंदर थाना प्रभारी ने किया आरोपी को गिरफ्तार,चोरी के सामान के साथ किया मामला का उद्भेदन –थाना प्रभारी

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़) हिरणपुर के प्रशीद्ध लोट्स टेम्पल में स्थापित लक्ष्मी मुर्ति से बिते गुरुवार रात को हजारों रुपये का जेवरात चोर ताला तोड़कर ले भागे। मामला कि जानकारी अहले सुबह मंदिर के दैनिक सह वार्षिक पुजारी उज्जल चक्रवर्ती द्वारा दैनिक पुलिस के लिए आने पर चला। खबर मिलते ही आग कि तरह फैल गई। और देखते ही देखते श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई, इसकी सुचना मिलते ही हिरणपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार सदलबल पहुँच कर घटना का बारीकी से मुआयना किया,अगल बगल के लोगों के द्वारा सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेकर खगाला जा रहा है, उम्मीद है कि जल्द चोर पुलिस के गिरफ्त में होगे। इस सम्बन्ध में पंडित उज्जवल चक्रवर्ती ने बताया कि चोरों ने कुल, 30–, 40 भरी सोना चाँदी का जेवरात चुरा कर ले गए हैं, जिसमें चांदी का मुकुट, एक सोना का चुडि, मांग टिका, जिसका अनुमानित किमत लगभग लाख रूपए के करीब है, जो दाताओं ने दान में दिया था। वही थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया की आरोपियों के गिरफ्तारी पुलिस अपना काम कर रही है, जल्द ही उद्भेदन होगा।इसी संबंध में थाना प्रभारी नवीन कुमार की ताबातोड़ करवाई करते हुए एक ही दिन में चोरी के समान के साथ चोर को गिरफ्तार कर मामले उद्भेदन कर दिया। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया की मंदिर में चोरी के बाद पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई थी जिसका जीता जागता उदाहरण आपके सामने है,चोर और चोरी का सामान सबके सामने है।

img 20240705 wa00364097924868886670042

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!