Search

May 6, 2026 11:24 am

भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

एस कुमार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेशपुर इकाई के द्वारा शनिवार को प्लस- टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बड़कियारी मे प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वही परिषद के जिला संयोजक गुंजन तिवारी
ने कहा कि अभाविप के द्वारा प्रतिवर्ष शैक्षिक, सामाजिक, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाता है. इसी क्रम में इस वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे जिले में विद्यालयों में जाकर दसवीं और बारहवीं में उत्तरिन्न प्रत्येक विद्यालय के टॉप 5 के लिए सम्मान समारोह आयोजन कर रही है. जिसको लेकर प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बड़कियारी दसवीं और बारहवीं के छात्र छात्रों को सम्मानित किया गया. मौके पर उपस्थित विद्यालय प्रधानचार्य संजीव घोष ने अपने संबोधन में बच्चो के उज्वल भविष्य का शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे ही अपने भविष्य में आगे बढ़ते रहे और आने वाले समय में अपने विद्यालय और अपने परिवार का नाम रौशन करे. मौके पर नगर सह मंत्री जीत साहा, नगर सह मंत्री सन्नी तिवारी , मनीष कुमार व विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!