Search

May 11, 2026 2:50 pm

हिरणपुर में हर्षोल्लास से निकाला गया रथयात्रा

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): वर्षो की भांति इस वर्ष भी रविवार को हिरणपुर में भव्य रथयात्रा निकाला गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। करीब 80 वर्षो से हिरणपुर में रथयात्रा निकाली जा रही है। रथयात्रा निकालने के पूर्व दीनू सेन के घर मे पुजारी उज्ज्वल चक्रवर्ती के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ बाबा जगन्नाथ देव की पूजा अर्चना की गई । इसके बाद धूमधाम के साथ रथयात्रा निकाली गई। जो हिरणपुर बाजार , नामोपाड़ा , रानीपुर पेट्रोल पंप होते हुए बाजार का परिक्रमा किया गया। जहां सैकड़ो की संख्या में शामिल लोगों द्वारा जगन्नाथ देव की जयजयकारा की गई। उधर इस रथयात्रा को लेकर हिरणपुर में मेला का भी आयोजन किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!