सतनाम सिंह
पाकुड़िया प्रखंड के गोलपुर स्थित ग्रैंड माइनिंग व जेबीआर शिवा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की ओर से पर्यावरण की रक्षा के लिए मंगलवार को मायनिंग व क्रेशर प्लांट परिसर में वृक्षारोपण किया गया। अवसर पर प्लांट के माहा प्रबंधक नवीन झा,खान प्रबंधक शुश्रुत महापात्र, लीलाधर शर्मा धर्मेंद्र कुमार रविंद्र सिंह सहित अन्य के द्वारा परिसर में हरियाली बनाए रखने एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश हेतु विभिन्न प्रकार के पौधारोपण किया। प्लांटेशन के लगभग 2 एकड़ जमीन में पीपल, बड़ , अशोक,आम , अमरूद ,आमंला, अर्जुन सहित कई प्रकार के कूल 1500 पौधा रोपण करने का लक्ष्य है।जीएम नवीन झा ने कहा कि लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।मेहनत हमेशा रंग लाती है। सौ बीमारी की एक दवाई हमारे आसपास अगर पेड़ पौधे रहे तो हमारा वातावरण भी शुद्ध रहेगा , ऑक्सीजन की भी कमी नहीं होगी और हम निरोग रहेंगे। साथ ही आगे कहा कि अगर आने वाली पीढ़ी के लिए हमें एक प्रदूषण मुक्त वातावरण चाहिए तो हमें वृक्षारोपण कि और ध्यान देना होगा वृक्षारोपण से खूबसूरती भी बढ़ेगी। मौके पर क्रेशर प्लांट के अन्य पदाधिकारी के अलावे दर्जनों मजदूर व कर्मचारी उपस्थित थे।






