Search

May 6, 2026 3:49 am

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के महेशपुर इकाई ने अपना 76 वां स्थापना दिवस मनाया.

एस कुमार

महेशपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के महेशपुर इकाई ने अपना 76 वां स्थापना दिवस मनाया. वही महेशपुर खेल मैदान में नगर सह मंत्री जीत साहा व सन्नी तिवारी ने संयुक्त रूप झंडोत्तोलन किया. वही अभाविप के जिला संयोजक गुंजन तिवारी ने बताया कि हम सभी सदस्यों के लिए बड़े हर्ष का विषय ही नहीं बल्कि गर्व का दिन है, क्योंकि आज ही के दिन दिनांक 9 जुलाई 1949 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस को पूरा देश राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में माना रहा है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से है. विद्यार्थीयो के बीच स्कूल कैंपस में कॉलेज कैंपस में निरंतर कार्य करती जा रही है. अभाविप समाज हित में काम करती है. साथ ही आज राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर में प्लस- टू उच्च विद्यालय महेशपुर में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक जयनाल आबेदीन, सुमित भगत , विकाश कुमार, जाबिर हुसैन व परिषद के जिला संयोजक गुंजन तिवारी, नगर सह मंत्री जीत साहा, नगर सह मंत्री सन्नी तिवारी, मनीष यादव, अपूर्व राणा, परेश घोष, शिवम यादव, देव दास, गौरव तिवारी, सुलतान मियां, रायसेन मरांडी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!