Search

May 6, 2026 2:24 am

जन्म मृत्यु का पंजीकरण हेतु सी.आर.एस पोर्टल संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)जन्म मृत्यु पंजीकरण हेतू प्रखंड स्तरीय Revamped CRS Portal से संबंधित प्रशिक्षण प्रखंड कार्यालय लिट्टीपाड़ा के सभागार में आयोजित की गयी।इस आयोजित प्रशिक्षण में कहीं भी, कभी भी घटनाओं की ऑनलाइन रिपोर्टिंग, क्षेत्रीय भाषाओं में घटनाओं की रिपोर्ट करने की सुविधा, विलंबित घटनाओं की ऑनलाइन रिपोर्टिंग, विलंबित आयोजनों के लिए जिला रजिस्ट्रार से अनुमोदन आदेशों सहित सहायक दस्तावेज़ अपलोड करने का प्रावधान, ऑनलाइन डैशबोर्ड / एसएमएस / ई-मेल एवं क्यूआर कोड के माध्यम से प्रमाण पत्र का सत्यापन करने तथा नया सीआरएस पोर्टल पर जन्म प्रमाण पत्र में नाम दर्ज करने, मैन्युअल प्रमाणपत्रों को डिजिटाइज़ करने सहित ऑनलाइन सुधार और डुप्लिकेट आवेदनों की तत्काल जांच करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।इस आयोजित प्रशिक्षण में मुख्य रूप से प्रभारी पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा के डॉ मुकेश बेसरा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक के. सी. दास, महिला पर्यवेक्षिका चंदना सिंह, सहित सभी पंचायत के पंचायत सचिव उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!