Search

October 17, 2026 12:37 am

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया

अब्दुल अंसारी

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। मेला का उद्घाटन बीडीओ साइमन मरांडी,प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सफिउल ओला, डॉ प्रीतम कुमारी एवं अन्य चिकत्सकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बीडीओ साइमन मरांडी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सरकार विभिन्न योजना चला रही है। इनमें परिवार नियोजन अति महत्वपूर्ण योजना है,इस हेतु समाज में जागरूकता लाना ज़रूरी है। साथ ही कहा की आज जनसंख्या बहुत ही तेज गति से बढ़ रही है,इस पर नियंत्रण समय की मांग है।आज चीन जैसा देश जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विभिन्न प्रकार के कानून बनाया हुआ है हमारे देश भारत में भी जिस तरह से जीएसटी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट है इस प्रकार अगर कम परिवार वाले लोगों को रिबेट करने एवं जिस परिवार में ज्यादा जनसंख्या है उसे परिवार को कानून के दायरे में लाने से जनसंख्या वृद्धि में कमी हो सकती है लोगों में भय रहेगा की परिवार बढ़ाने से सरकार शेश लेगी परिवार तो डर से लोग बच्चों में एक या दो से ज्यादा वृद्धि नहीं करेंगे। साथ ही कहा की छोटा परिवार सुखी परिवार सरकार को चाहिए कि ऐसा कानून बने कि लोग स्वयं छोटा परिवार रखें इसमें देश को बहुत ही लाभ है एक रणनीति के तहत बड़ी शोध कर कानून बनना चाहिए। वहीं इस अवसर पर निरोध, माला डी सहित अन्य जरूरी दवा का वितरण किया गया। साथ ही कार्यक्रम के अंत में परिवार नियोजन जागरूकता रथ को बीडीओ साइमन मरांडी एवं बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रखंड के विभिन्न गांव में जागरूकता हेतु रवाना किया यह रथ 11 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रखंड के सभी गांव में परिवार नियोजन हेतु जागरूक करेगी।मोके पर स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न डॉक्टर, एमपीडब्ल्यू, स्वास्थ्य सहिया सहित अन्य उपस्थित थे।

img 20240711 wa00264030959236833063598

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!