Search

October 17, 2026 12:37 am

मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )प्रखंड क्षेत्र के बलरामपुर गांव में बजरंगबली प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। आचार्य तापस बनर्जी की देखरेख एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यजमान लाल मोहन साहा द्वारा पूजा अर्चना कर बड़ा नदी बलरामपुर घाट से जल भरा गया। इसके पूर्व 108 कुंवारी कन्याओं के द्वारा धूमधाम एवं गाजे बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। कलश शोभा यात्रा बड़ा नदी बलरामपुर घाट से जल भर कर बलरामपुर, लेटबाड़ी माल टोला होते हुए बलरामपुर छिटका टोला स्थित नव निर्मित बजरंगबली मन्दिर पहुंचा। इस बीच कलश शोभयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का कई जगहों पर स्वागत किया गया। साथ ही कुंवारी कन्याओं के लिए नींबू पानी तथा शरबत के इंतजाम किए गये थे। कलश शोभा यात्रा में गांव के अलावा आसपास के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम से पुरा गांव भक्ति मय हो गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!