Search

May 6, 2026 12:59 am

मुहर्रम को लेकर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): मुहर्रम पर्व को लेकर शुक्रवार को थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा मुहर्रम को शांति व सौहार्दपूर्ण रूप से मनाने को लेकर अपना अपना सुझाव व्यक्त किया। अंचलाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांति व आपसी भाईचारे के साथ मनाए। वही थाना प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय ने कहा कि मुहर्रम पर तोड़ाई , विपतपुर ,बाबूपुर आदि जगहों से ताजिया जुलूस निकाली जाती है। इस वर्ष तोड़ाई , विपतपुर व बाबूपुर की एक रूट होगी। वही रामाकुडा , करणडांगा की अलग रूट होगी। इस पर्व को देखते हुए पर्व के दिन तोड़ाई स्थित मुख्य सड़क में दिन के ढाई बजे से नो इंट्री लगाया जाएगा। जिसमे भारी वाहनों का आवागमन बन्द रहेगा। वही शांति सुरक्षा को लेकर काफी संख्या में पुलिसबल भी तैनात रहेंगे। लोगो से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों से बचते हुए आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व को मनाए। इस अवसर पर दीपक साहा , मो. ताहिर ,आमिर अंसारी , सुकुमार सेन , नीलाम्बर महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!