पाकुड़ जिला प्रशासन व रोटरी क्लब ऑफ जुबली हिल्स, हैदराबाद के सहयोग से हुआ वितरण
अमर भगत
पाकुड़: बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड ने सीएसआर कार्यक्रम के तहत रोटरी क्लब ऑफ जुबली हिल्स, हैदराबाद और पाकुड़ जिला प्रशासन के सहयोग से पाकुड़ ज़िले के अमड़ापाड़ा प्रखण्ड अंतर्गत राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय अमड़ापाड़ा के 850 छात्र- छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया।मौके पर कंपनी के पीआर संजय बेसरा ने कहा कि कंपनी ने सीएसआर पॉलिसी के तहत विद्यालय को गोद लिया है।इसी क्रम में विद्यालय में चार स्मार्ट क्लास, एक हॉल, दो शौचालय, लाइब्रेरी की किताब, खेल का सामान व दो शिक्षिकाओं की अब तक व्यवस्था कर चुका है।अब विद्यालय के बच्चों के लिए साईकिल की व्यवस्था की गई है।वहीं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य चंदन कुमार ने मौके पर बताया कि विद्यालय में नामांकन में 60 प्रतिशत से ज्यादा का सुधार हुआ है।वहीं इस वर्ष मैट्रिक में एक छात्र (सुजल कुमार) ने ज़िले में प्रथम स्थान व पुरे राज्य में दसवां स्थान प्राप्त किया है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसका संयुक्त श्रेय विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को जाता है। आज जो विद्यालय में शैक्षणिक स्तर है वह संयुक्त प्रयास का नतीज़ा है।आगे हम सभी मिल कर विद्यालय का नाम रौशन करेगें।अमड़ापाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने मौके पर कंपनी से आग्रह किया कि एक सामुदायिक पुस्तकालय की घोर कमी प्रखण्ड में खलती है, जो अति आवश्यक है एवं बच्चों के उज्वल भविष्य की ओर यह एक सकारात्मक कदम होगा। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रकृति विहार के सौद्रीकरण पर भी विशेष ध्यान दें।वहीं सांसद प्रतिनिधि सह झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने अमड़ापाड़ा हाई स्कूल फील्ड के विकास और प्रखण्ड क्षेत्र मं शुद्ध पेयजल समस्या के समाधान हेतु कंपनी को निर्देश दिया।मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका (तारकनाथ माझी, राजीव दास, शीला सोरेन, संतोष टुडु. किरणलता टुडु, जॉन सुभाष मु्मू. खालिद अंसारी, रुक्मणि कुमारी, हीरोशिल हांसदा आदि), झामुमो जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला सदस्य संजीत भगत, अभिभावक, ग्रामीण आदि मौजूद थें।






