Search

May 5, 2026 11:33 pm

विजय संकल्प सभा की सफलता को लेकर भाजपा ने की बैठक

सुदीप कुमार त्रिवेदी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार सोमवार पाकुड़ विधानसभा स्तरीय अभिनंदन विजय संकल्प सभा को सफल करने हेतु पाकुड़ नगर भाजपा की बैठक नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह की अध्यक्षता में की गई । बैठक के प्रभारी के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह अतिथि के तौर पर नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष संपा शाह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रविदास, महिला मोर्चा की नेत्री साबरी पाल, जिला मंत्री पार्वती पासवान, जिला मीडिया प्रभारी विक्रम मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे । अभिनंदन विजय संकल्प सभा में अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में गोड्डा के लोकप्रिय विधायक अमित मंडल जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अभिनंदन विजय संकल्प सभा में पाकुड़ नगर से सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे इस हेतु सभी बूथों पर प्रभारी नियुक्त की गई है । पाकुड़ नगर के कुछ बूथों को छोड़ सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत बड़ी अंतर से हुई है और जीते हुए बूथों के अध्यक्ष को अभिनंदन विजय संकल्प सभा में सम्मानित करने का काम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जाएगा । बैठक के प्रभारी विवेकानंद तिवारी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार पाकुड़ नगर में व्याप्त पानी बिजली की समस्या कई प्रमुख समस्याओं को अभिनंदन विजय संकल्प सभा में बातें रखी जाएगी और आने वाले कुछ दिनों में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बृहद चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी । वहीं अंत में बैठक की समाप्ति की घोषणा एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नगर महामंत्री सोहन मंडल के द्वारा किया गया । बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रूपेश भगत, सुशील साहा, नगर महामंत्री सोहन मंडल, पार्थ रक्षित, नगर उपाध्यक्ष मनोरमा देवी, अजय भगत, नगर मंत्री मोहन सरकार, श्रीकांत भुइमाली, सुमित भास्कर, मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजा हेंब्रम, सुमित चौबे, निधि गुप्ता, अरुण सरकार उपस्थित थे ।

img 20240714 wa00157669310449833605774

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!