Search

May 11, 2026 3:19 am

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)सिमलोंग ओपी क्षेत्र के धरमपुर सिमलोंग मुख्य सड़क दरादर गांव के समीप शनिवार देर रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गया।समाचार लिखे जाने तक मृतक का पहचान नही हो सका था।ओपी प्रभारी सर्वदेव राय ने बताया रविवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिला कि दरादर गांव के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच शव को उठाकर कर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लिट्टीपाड़ा लाया गया। जहा डॉक्टरों द्वारा जांच के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया। उन्होंने बताया शव की पहचान नही हो पाया है।शव की पहचान को लेकर स्थानीय मुखिया सहित शोशल मीडिया का सहारा लिया गया है।पर शाम तक पहचान नही हो सका है। शव के पास कोई आईडी प्रूफ भी नही मिला है। मामले की जांच किया जा रहा है। फिलहार शव का पोस्टमार्टम कर शीतगृह पाकुड़ में रखा गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!