Search

May 5, 2026 10:16 pm

पुर्व विधायक अकील ने छोड़ी आजसू पार्टी: अफीफ

सतनाम सिंह

पाकुड़: आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पाकुड़ विधानसभा के पूर्व विधायक अकील अख्तर ने आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।उक्त बातें उनके सुपुत्र अफीफ अमसल ने रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।अफीफ अमसल ने बताया कि जब से आजसू पार्टी में पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने कदम रखी थी।तब से यहा की जनता बार-बार पार्टी को छोड़ कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कह रहे थे। जिसको नजर में रखते हुए एवं लोगों की प्रतिक्रिया को प्राथमिकता देते हुए अकिल अख्तर ने आजसू पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है‌।पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के दबे कुचलें लोगों का आवाज बनने के लिए व क्षेत्र में जो जरूरी विकास के मुद्दे हैं उन पिलरों को खड़ा करने के लिए पुन: अकिल अख्तर ने विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है चाहे वह किसी दल से और चाहे वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर से। अफीफ ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के कार्यकाल को चर्चा करते हुए बताया कि पूर्व मंत्री ने क्षेत्र में जो असमंजस्ता फैलाई थी उसका फल वह भुगत रहे हैं।अफीफ ने क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराते हुए कहा कि पाकुड़ में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद ही दयनीय है। क्षेत्र में ढंग का अस्पताल न होने के कारण यहां की जनता को मजबूरन बेहतर इलाज के लिए बंगाल जाना पड़ रहा है। युवा जीवन यापन करने के अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं। जनता ने क्षेत्र के विकास के लिए पूर्व मंत्री को अपना मत दिया था लेकिन मंत्री ने विकास का काम कुछ भी नहीं किया। पुर्व मंत्री ने पाकुड़ की जनता को सिर्फ और सिर्फ ठगा है। आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!