Search

May 11, 2026 4:13 am

युवा हो रहे ऑन लाइन सट्टा और गेमिंग के फ्रॉड का शिकार ek

जितेंद्र कुमार यादव

पाकुड समेत जिला का हर प्रखंड इन दिनों सट्टा और ऑन लाइन गेमिंग का शिकार हो रहे है,कुछ इसी क्रम में हिरणपुर प्रखंड के एक युवक ने बताया की मोबाइल पर कई तरह के ऑन लाइन गेम के एप्प्स चल रहे है जिनका प्रचार बड़े समाचार चैनल वाले भी खुले आम दिखाते है,सरकार भी इनपर रोक नही लगाने में असमर्थ दिख रही है,कई गेमिंग एप्स तो सीधे तौर पर फ्रॉड करते है,एक युवक ने तीन पत्ती गैमिग ऐप को डाउनलोड किया और गेमिंग के सारे नियम को फॉलो कर गेमिंग खेलना सुरु कर दिया देखा गया गेमिंग एप्स कंपनी ने युवक के खाते से धीरे धीरे लगभग 30 हजार रुपए निकाल लिए,यह गेम जिसमें यूट्यूबर मनोज दे प्रचार करते नजर आते है,देश के युवा जायदा कमाने के चक्कर में अपनी जमा पूंजी गंवा रहे है इस ऑन लाइन गेमिंग से कई युवक तो अपना सब कुछ गंवा अपनी जान से भी हाथ धो बैठे है,कुछ इसी तरह पाकुड़ के कई दिग्गज सट्टेबाज जिनका काम क्रिकेट में सट्टा लगवाना और युवा वर्ग की बर्बाद करना यही काम का ठेका ले रखा है, सट्टेबाज ने खुद एक बड़ा सिंडिकेट बना लिया पाकुड़ शहर के कई लड़के इस मशहूर सट्टेबाज के अंदर काम करते नजर आते हैं। हिरणपुर प्रखंड के कुछ युवकों ने बताया हम फ्रॉड गेमिंग का शिकार प्रतिदिन प्रतिदिन होते जा रहे हैं। इस पर प्रतिबंध लगाना बहुत जरूरी है।

img 20240714 wa00238611063734931166827
img 20240714 wa00228984589844742960381

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!