राजकुमार भगत
उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कारा सुरक्षा, कारा में कैदियों- बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, कैदियों-बंदियों के परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने कारा के सुरक्षा सहित भोजन, पानी, शौचालय एवं साफ-सफाई के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली एवं निर्देश देते हुए कहा कि कारा में कैदियों – बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों-बंदियों को स्वच्छ, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं, इसमें किसी प्रकार की कोताही ना बरते।उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरा को सदैव क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने काराधीन (महिला एवं पुरुष) बंदियों को कौशल विकास के अंतर्गत व्यवसायिक प्रशिक्षण देने का निर्देश आरसेटी को दिया। मंडलकारा पाकुड़ में साक्षरता केंद्र संचालन हेतु कारा में संसीमित पुरुष एवं महिला बंधिया एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के पठन-पाठन हेतु एक पुरुष एवं एक महिला शिक्षक के प्रतिनियुक्त को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है।
मौके पर पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आजाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, जेलर ललन कुमार, डॉ एस के झा, डॉ ऐहतशाम उद्दीन एवं एसएमपीओ पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।






