Search

May 5, 2026 10:17 pm

भाजपा केवल राजनीतिक लाभ के लिए उठा रही है बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला : सरयू राय

सरकार के भ्रष्टाचार का विरोध नहीं कर रही है भाजपा, दोनों एक दूसरे को सहला रहे हैं पीठ।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । जमशेदपुर पूर्व सीट से निर्दलीय विधायक सरयू राय निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पाकुड़ पहुंचे। 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को छोड़ और जमशेदपुर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को परास्त कर के विधायक बने। सोमवार को उनका पाकुड़ दौरा हुआ।इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि झारखंड में सत्ता पक्ष हो या विपक्ष दोनों एक-दूसरे का पीठ सहलाने और थप – थापने का कार्य कर रहे हैं। राज्य सरकार के साढ़े चार साल हो गए किंतु विपक्ष में रही भाजपा ने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी नीति पर कोई विशेष रुचि नहीं ले रही है। विधायक सरयू राय ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के भ्रष्टाचार से संबंधित हमने सदन में अपनी बात रखी किंतु भाजपा ने मुंह मोड़ लिया उसने समर्थन नहीं किया। वास्तविकता यह है कि भ्रष्टाचार की उचित जांच करवाई जाए तो जड़ में जल कौन दे रहा था पता चल जाएगा और रघुवर सरकार के शासनकाल तक घटनाक्रम पहुंच जाएगा। भाजपा नेता इससे दूरी बनाना ही उचित समझा और चुप्पी साध ली हैं। विधायक सरयू राय ने आगे कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ जमशेदपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं की मिली भगत है, तगड़ी साठ गांठ है और यह जो पब्लिक है सब जानती है जमशेदपुर में यह जनता से छुपा हुआ नहीं है। विधायक सरयू राय ने कहा कि ईडी ने अपने आरोप पत्र में दावा किया की पत्थर, शराब घोटाला हो या पूजा सिंघल का मामला हो, यह सभी एक संयोजित तरीके से 2015-16 से ही चल रहा है।बांग्लादेशी घुसपैठ पर सरयू राय ने कहा कि घुसपैठ का मामला सिर्फ पाकुड़ या संथाल परगना ही नहीं, बल्कि ये बांग्लादेशी और रोहिंग्या दिल्ली और कश्मीर में भी घुसे हुए हैं । भाजपा को केवल चुनाव के समय यह सब नजर आता है। शेष समय सोए रहते हैं। घुसपैठ का चुनावी मुद्दा बनाकर वोटर को गुमराह कर अपने पक्ष में करना चाहती है। उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार केंद्र में हो या राज्य में उनकी योजनाओं की हिन्दुओं को कितना लाभ मिल रहा है। केवल हवा हवाई है । इसका आकलन करना बहुत जरूरी है । जहां हिंदू कम है वहां उन्हें लाभ पहुंचाना चाहिए। हिंदू आकलन करें की केंद्र सरकार की कितनी लाभ उठे प्राप्त हो रही है। या सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। अब यह सब चलने वाला नहीं है जनता सब जान चुकी है और जग चुकी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!