Search

May 10, 2026 11:57 pm

सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब के सदस्य हेतु क्लब के निबंधन कराने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सुस्मित तिवारी

मंगलवार को हिरणपुर प्रखंड सभागार में प्रखंड के 14 पंचायत के सभी गांव के सिद्धो कान्हू युवा खेल क्लब के सदस्य हेतु क्लब के निबंधन कराने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा निबंधन हेतु आवश्यक कागजात के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पीपीटी के माध्यम से निबंधन प्रक्रिया के बारे में सदस्यों को जानकारी दी गई और उन्हें जल्द से जल्द निबंधन करने हेतु प्रेरित किया गया। क्लब के सभी खिलाड़ियों ने बारीकी से जानकारी हासिल की । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडु, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला खेल समन्वयक ललित झा, एसएमपीओ पवन कुमार, प्रखंड समन्वयक अभिषेक गोंड, कम्प्यूटर आपरेटर राजीव पंडित सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!