अब्दुल अंसारी
Also Read: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी, बेटियों को समय पर टीका दिलाने की अपील
पाकुड़िया प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड के सभी कृषक मित्रों के साथ कृषि से संबंधित बैठक हुई । बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुब्रत कुमार दास ने बताया कि वित्तीय वर्ष 24 – 25 में बिरसा फसल विस्तार योजना एवं एन एफ एस एम योजना के अंतर्गत बीजों का प्रत्यक्षण हेतु वितरण से संबंधित चर्चा , बैंक वार केसीसी आवेदनो की समीक्षा , पीडीएमसी योजना के तहत पंचायतवार आवेदन का सृजन से संबंधित चर्चा , मृदा स्वास्थ्य कार्ड की समीक्षा की गई । वहीं पीएम कुसुम योजना की जानकारी दी गई । केसीसी का लाभ ज्यादा से ज्यादा किसानो को मिले इसके लिए गांव गांव तक जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया गया । मौके पर उप प्रमुख अर्चना देवी , पंचायत समिति सदस्य , जनसेवक , कृषि तकनीकी सहायक एवं कृषक मित्र मौजूद थे ।





