Search

August 17, 2026 8:46 pm

एमएमडीआर बिल के खिलाफ झारखंड में आंदोलन की चेतावनी, छात्रों की समस्याओं के समाधान का भरोसा

पाकुड़। राजमहल सांसद विजय हांसदा सोमवार को पाकुड़ परिसदन पहुंचे। यहां उन्होंने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समाधान का निर्देश दिया। इस दौरान सांसद ने केंद्र सरकार के एमएमडीआर (MMDR) बिल और जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
सांसद विजय हांसदा ने एमएमडीआर बिल का विरोध करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने संसद में बिना पर्याप्त चर्चा के इस बिल को पारित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल का उद्देश्य पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना है। सांसद ने कहा कि झारखंड में एमएमडीआर बिल के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा और इसके लिए लोगों को एकजुट किया जाएगा। वहीं, जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल को लेकर छात्रों के आंदोलन पर सांसद ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों से बातचीत करने के लिए तैयार है। सरकार के दरवाजे हमेशा छात्रों के लिए खुले हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही छात्रों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान निकाल लिया जाएगा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सांसद के समक्ष विभिन्न समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

img 20260817 wa00276612928160780152381
img 20260817 wa00265513657292747082573

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!