Search

May 5, 2026 4:52 pm

तेज रफ्तार व कागजात के अभाव पर पुलिस निरीक्षक ने किया ट्रक को जप्त।

नशे में धूत चालक द्वारा वाहन को तेज रफ्तार में भगाया जा रहा था।

एस कुमार

महेशपुर पुलिस निरीक्षक रमाकांत ओझा ने बीते मंगलवार की देर रात को एक ईटा लदा ट्रक को जब्त की है. जानकारी के अनुसार महेशपुर पुलिस निरीक्षक रमाकांत ओझा ने देर रात को क्षेत्र भ्रमण के दरम्यान एक ट्रक संख्या जेएच 02ऐडी 4743 को तेजरफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए सोनारपाड़ा- महेशपुर के रास्ते देख इंस्पेक्टर ने महेशपुर थाने के समीप रुकवाया. जहां इंस्पेक्टर श्री ओझा ने वाहन चालक से पूछताछ करते हुए वाहनों की कागजत की मांग की गई. जहां ट्रक चालक ने वाहन व लाइसेंस से संबंधित एक भी कागजत सही तरीके से प्रस्तुतu नहीं की गई. जहां इंस्पेक्टर ने ट्रक को जब्त कर महेशपुर थाना प्रभारी को ट्रक मालिक व ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया. वही इंस्पेक्टर रमाकांत ओझा ने बताया कि यह ट्रक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से ईटा लोडकर महेशपुर के रास्ते दुमका जा रही थी. जहां ट्रक चालक दारू के नशे चूर था. और ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए जा रही थी. बताया कि जब ट्रक से संबंधित कागजत की जांच की गई तो ट्रक हजारीबाग जिले का है, लेकिन ट्रक चालक के द्वारा बताया जा रहा था कि ट्रक पश्चिम बंगाल का है. और ड्राईविंग लाइसेंस जांच की गई तो लाइसेंस अरुणाचल प्रदेश के ईटा नगर का बताया जा रहा है लेकिन चालक देवघर जिले का निवासी हैं. उन्होंने बताया कि जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त ट्रक चोरी की हो सकती है. बताया कि ट्रक जब्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!