Search

May 10, 2026 7:34 pm

बीआरसी परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए जांच एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के बीआरसी परिसर में गुरुवार को समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए जांच एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ बीपीओ श्याम ठाकुर, सीएचसी प्रभारी, झारखंड समावेशी शिक्षा परियोजना एवं एल्मको (भुवनेश्वर) के चार चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में भुवनेश्वर के एलिमको टीम के चार सदस्य शामिल थे. शिविर में 03 वर्ष से 18 वर्ष के 60 दिव्यांग बच्चे बच्चियों की जांच की गई. वही शिविर में 29 बच्चे बच्चियों के बीच व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल समेत कई सामग्रियों का वितरण किया गया. इस अवसर पर श्याम ठाकुर, अकबर अली, दीपक कुमार मंडल, राजकुमार मंडल, सुरेश प्रसाद वर्मा, सुनील कुमार पांडेय, मनोज यादव, हरिशरण चौबे, गौरव झा, राहुल कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!