विशेष मरम्मति कार्य का टेंडर हो चुका जल्द होगा शिलान्यास।
महेशपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास मेरे लिए सर्वोपरि। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी
बजरंग पंडित
पाकुड़िया:-अब महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के खस्ताहाल सड़के चकाचक होने वाले है। दो पहिया व चौपहिया वाहन चालकों को अब जर्जर सड़को पर सफर नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि विधानसभा क्षेत्र के नौ जर्जर सड़कों की मरम्मत कार्य बहुत जल्द शुरू होने जा रही है इन सड़कों का टेंडर हो चुका है। उक्त बातें महेशपुर विधानसभा के विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने कहा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की जनता का चिरप्रतिक्षित मांग अब पुरी होने वाली है।झारखंड सरकार ने विधानसभा वासियों की मांग एवं मेरे प्रयास पर मोहर लगाते हुए महेशपुर और पाकुडिया प्रखंड के नौ जर्जर ग्रामीण सड़को की विशेष मरम्मति कार्य का प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की थी जिसका टेंडर हो गया है। महेशपुर प्रखंड के (1) पीडब्लुडी पथ दुमकाडंगा से रघुनाथपुर होते हुए महेशगड़िया तक लम्बाई 3.800 किमी.(2) नरायणगढ़ से खागड़ा तक लम्बाई 7.000 किमी.(3) खागड़ा से रतनपुर हटिया भाया मानिकपुर आरईओ पथ तक लम्बाई 3.530 किमी.(4)देवीनगर से लालचुआँ आरईओ पथ भाया पथरादहा,खजुरड़ंगा,गोविंदपुर ,गांगमुंडी तक लम्बाई 8.200 किमी.(5) सीतारामपुर से भागाबाँध तक लम्बाई 2.880 किमी.(6) तारापुर से कालीदासपुर तक लम्बाई 1.500 किमी.(7) छक्कुधारा से बड़ा केन्दुआ भाया छोटा केन्दुआ लम्बाई 6.700 किमी.(8) सहरग्राम पीडब्लुडी से तालडीह भाया केरोपहाड़-पीरपहाड़ तक लम्बाई 5.800 किमी. (9) पाकुडिया प्रखंड के तेगुड़िया से पलासी तक लम्बाई 2.540 किमी. ग्रामीण सड़क शामिल है। राज्य सरकार के निर्देश पर इस जर्जर सड़क की कायाकल्प करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। विधायक ने कहा की इन सड़कों जल्द ही शिलान्यास होगा और निर्माण कार्य शुरू होगा। निर्माण हो जाने से प्रखंड के दर्जनों गाँव एक दुसरे से जुड़ जायेंगें और सैकड़ों लोगों को प्रखंड मुख्यालय आना-जाना सुगम हो जायेगा। इधर इन सड़कों का टेंडर प्रक्रिया हो जाने से ग्रामीण भी काफी खुश नजर आ रहे हैं ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।





