रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ बड़े आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राजमहल सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू समेत कई सांसद और विधायक मौजूद रहे। वहीं पाकुड़ जिले से झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य हाजी समद अली, जिला सचिव माइकिल मुर्मू तथा केंद्रीय सदस्य श्याम यादव, सुनील टुडू और उमर फारूक ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के दौरान नेताओं ने एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ पार्टी स्तर पर आंदोलन को धार देने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने को लेकर आवश्यक रणनीति पर विचार-विमर्श किया।







