Search

May 10, 2026 1:38 pm

लिट्टीपाड़ा में चलाया गया वाहन जाँच अभियान

लोगों को किया गया जागरूक

प्रशांत मंडल

लिट्टीपारा थाना, पाकुड़ में चला दो पहिया वाहन जांच साथ ही थाना मे आये हुए सभी आम लोगो को सड़क दुर्घटना से कैसे बचे एवं नेक नागरिक बन सड़क दुर्घटना मे घायलों को कैसे बचाये इसको लेकर आम लोगो को जागरूक किया गया एवं सड़क दुर्घटना में मृतकों एवं घायलों को सरकार द्वारा मिलने वाली मुआवजा की राशि के बारे मे विस्तार से बताया गया एवं बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन परिचालन करने वाले एवं वाहन से संबंधित सभी वैध कागजात नहीं रखने वाले वाहन चालकों को सभी कागज दुरुस्त करने को लेकर भी चर्चा की गई । उपायुक्त पाकुड़ के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी पाकुड़ संजय पीएम कुजूर के निर्देशानुसार लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी दो पहिया वाहनो का जांच अभियान चलाया गया । इस वाहन जाँच अभियान का मुख्य उद्देश्य लिट्टीपारा थाना अंतर्गत हो रही प्रतिदिन सड़क दुर्घटना को रोकना है । इस वाहन जांच अभियान को सफल बनाने हेतु थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह भी सड़क पर स्वयं वाहन जांच करते दिखे l इस वाहन जांच अभियान मे मुख्य रूप से ऐसे वाहन चालक जो रोका गया जो बिना हेलमेट(चालक एवं सह यात्री), बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना नंबर (आगे एवं पीछे) प्लेट लिखें, बिना इंश्योरेंस, बिना पॉल्यूशन एवं अन्य का उपयोग या वैध दस्तावेज दुरुस्त किए बिना अपने वाहन का परिचालन करते है वैसे वाहन चालको को अगर लिट्टीपारा थाना अंतर्गत वाहन का परिचालन करना है तो सभी वैध कागजातों एवं हेलमेट पहनकर ही वाहन का परिचालन करना होगाl अन्यथा पकड़े जाने पर मोटर वाहन अधिनियम 2019 के अंतर्गत दंड की राशि वसूलने के साथ एवं जो भी नियम संगत होगा वो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी l लिट्टीपारा थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह एवं जिला सडक सुरक्षा प्रबंधक,परिवहन विभाग पाकुड़ के रितेश कुमार सिंह के द्वारा कहा गया की इस प्रकार का निरंतर वाहन जांच होते रहने से दुर्घटनाओं में कमी आती है एवं जांच के दौरान जप्त किए गए सभी वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना होने की संभावनाओं के बारे में जागरूक कर सड़क पर चलने के सही नियम कायदे एवं सभी प्रकार के वाहन परिवहन परिचालन से संबंधित अन्य जरूरी एवं मुख्य बातों को बातो को भी बताया l जिससे कि इन चालकों के माध्यम से अन्य चालकों में भी सही अनुपालन के साथ वाहन परिचालन करने का कार्यशैली उत्पन्न होती है l इस वाहन जांच में कुल 15 (पंद्रह) सभी दो पहिया वाहनों से मोटर वाहन अधिनियम 2019 की सुसंगत धारा अंतर्गत कुल-21600/ वसूल की गई और साथ में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन के द्वारा लिट्टीपारा थाना के मुख्य द्वार पर आमजनों के बीच हिट एंड रन की दुर्घटना होने पर क्या जरूरी दस्तावेज एवं उपाय कर झारखंड सरकार के द्वारा दिए जा रहे इस संबंध में मुआवजा की राशि तथा गुड समारिटर्न( नेक नागरिक) बनाने से संबंधित पोस्टर लगाया गया l और थाना प्रभारी एवं अन्य थाना के पदाधिकारी से अनुरोध किया गया कि इस पोस्टर में जो भी जरूरी बातें बताई गई हैं उसको आपके माध्यम से थाना में आए सभी प्रकार के आम लोगों को भी बताया जाए जिससे कि सरकार के द्वारा मिलने वाली इस मुआवजा की राशि एवं प्रोत्साहन की राशि का लाभ ज्यादा से ज्यादा पाकुड़ जिला के निवासी ले सके साथ ही थाना में एकत्रित सभी आम लोगो को सड़क दुर्घटना से कैसे बचा जाए, सड़क दुर्घटना होने के क्रम में सड़क जाम न करने एवं नेक नागरिक, हिट एंड रन के तहत मिलने वाली मुआवजा की राशि, हेलमेट पहने, शराब पी कर वाहन न चलाने जैसे कई एक बातो के बारे मे थाना प्रभारी, सड़क सुरक्षा प्रबंधक एवं शिव टुडू (मुखिया) लिट्टीपारा के द्वारा लोगो को विस्तार से बताया l कार्यक्रम में उपस्थित लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन परिवहन विभाग पाकुड़ से रितेश कुमार सिंह, शिवकुमार टुडू (मुखिया) लिट्टीपाड़ा एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे l

img 20240721 wa0092658740550565294881

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!