Search

May 10, 2026 7:32 am

डीसी ने आंकाक्षी जिला योजना, अनटाइड मद योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं का समीक्षात्मक बैठक की

लंबित योजनाओं को अभिलंब पूर्ण करने का दिया निर्देश

सतनाम सिंह

बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में आंकाक्षी जिला योजना, अनटाइड मद योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं का समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त ने आकांक्षी, अनटाइड की राशि से किए जा रहे पीसीसी पथ निर्माण, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, आंगनबाड़ी केंद्र, पेयजल इत्यादि की समीक्षा कर निर्माण कार्य को अभिलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रगति के रिपोर्ट के साथ कार्य का गुणवता फोटोग्राफ अवश्य संलग्न करें। इसके अलावा उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर सभी संचालित योजनाओं को तय समयावधि के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही वैसी योजनाएं जो पूर्ण कर ली गई है, उन्हें जांचोपरांत भुगतान करने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में विभिन्न प्रक्षेत्रों में की जा रही योजनाओं में तीव्रता लाने एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करने का निर्देश दिया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त मो० इश्तियाक अहमद, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20240724 wa00417314394311134566745

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!