Search

May 5, 2026 10:33 am

क्षय रोग पुनर्विनिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेविकाओं को दी गई जानकारी

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): क्षय रोग पुनर्नवीनीकरण को लेकर बुधवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें आंगनवाड़ी कर्मियों को विस्तृत जानकारी दी गई। टीबीमुक्त भारत 2025 की लक्ष्य प्राप्ति को लेकर आयोजित इस प्रशिक्षण में टीबी जागरूकता , प्रणाली मजबूतीकरण व सक्रिय मामले प्राप्ति को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए बीडीओ टुडू दिलीप ने कहा कि आंगनवाड़ी कर्मी अपने नवीनतम कौशल व ज्ञान से इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। वही चिकित्सा प्रभारी डा. मो. सैफ ने सेविकाओं को कहा कि टीबी मरीजों का अवलोकन करना आवश्यक है।प्रायोगिक प्रदर्शन व भूमिका निभाव से सीखने का अनुभव प्राप्त होगा।आंगनवाड़ी आगन्तुको में टीबी के लक्षण की पहचान , स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद स्थापित व स्वास्थ्य केंद्र तक मरीजों को पहुंचाकर त्वरित इलाज की व्यवस्था कराना आवश्यक है। सभी आंगनवाड़ी कर्मी सजग रूप से इस अभियान में भागीदारी निभाते हुए लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते है। प्रशिक्षण में वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक सदानन्द ओझा , पिरामल के प्रोग्राम लीडर मो.सनीफ़ , पर्यवेक्षिका बिटिया हांसदा , मरियम मुर्मू आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!