स्वराज सिंह
प्रखंड सभागार में अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह का विदाई समारोह आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम में प्रखंड व अंचल के अधिकारी सहित सभी कर्मी ने अंचल निरक्षक देवकांत सिंह को भाव भिन विदाई दी। अंचल पदाधिकारी भागीरथ महतो ने देवकांत सिंह को सिमडेगा जिला के प्रखंड अंचल पदाधिकारी बनने पर शुभकामनाएं दी ।उनके कार्य करने की तरीके से काफी खुशी जाहिर करते हुए प्रशंसा की। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने कहा इतने समय में हमने देखा कि किस प्रकार शांति पूर्वक अतिक्रमण हटाने जैसे कार्य को सरलता से की।उनके कार्य की प्रशंसा की और अंचल पदाधिकारी बनने पर बधाई दी। उनके यहां से जाने से कमी खलेगी साथ ही जहां रहे स्वास्थ्य रहे और अपने कार्य के दायित्व पूर्वक करते रहने समेत उनके कार्य की प्रशंसा की। सीआई देवकांत सिंह ने भी सभी को आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दी और गले लगा करा सभी कर्मचारी को अभिवादन किया। मौके पर प्रखण्ड के सभी पदाधिकारी , राजस्व कर्मचारी, कर्मी समेत अन्य मौजूद रहे।सभी राजस्व कर्मचारी, पदाधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा पुष्पमाला, गुलदस्ता गिफ्ट देकर सम्मान दी।






