Search

June 19, 2026 10:18 pm

बच्चों की जिंदगी के साथ कर रहे खिलवाड़ ग्लोबल विजडम इंग्लिश पब्लिक स्कूल।

स्कूल के बस का फिटनेस व इंसोरेंस के साथ कई कागजात फेल,बस से निकलता बेहिसाब काला धुंआ बच्चों के साथ आम नागरिक के लिए भी खतरनाक।

ग्लोबल विजडम इंग्लिश पब्लिक स्कूल बड़कियारी की अनफिट व काफी पुरानी बस में सफर कर रहे हैं, छात्र।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में कई प्राइवेट स्कूल संचालित है. प्राइवेट स्कूलों में कई वाहनों के माध्यम से नन्हे बच्चों को अपने- अपने घर व मोहल्ले से लाने व छोड़ने का कार्य किया जाता है. प्राइवेट ग्लोबल विजडम इंग्लिश पब्लिक स्कूल बड़कियारी का ध्यान अभिभावकों से हर माह मोटी फीस वसूलने पर तो है लेकिन सुरक्षित वाहनों से सुविधा मुहैया कराने पर स्कूल संचालक अपने हाथ पीछे खींच लेते हैं. वही ताजा मामला ग्लोबल विजडम इंग्लिश पब्लिक स्कूल बड़कियारी के संचालन के द्वारा अनफिट बस में स्कूली बच्चे सफर कर रहे हैं. ग्लोबल विजडम इंग्लिश पब्लिक स्कूल के संचालन स्कूली छात्र- छात्राओं के अभिभावकों से मोटी रकम ऐठना ही मकसद बना हुआ रहता है. ग्लोबल स्कूल बड़कियारी के संचालन स्कूली बच्चों की जान की दांव लगाते हुए अपना मोटी रकम कमाने का जरिया बना दिया है. साथ ही बच्चों के अभिभावकों को स्कूल संचालन के द्वारा मूर्ख बनाने का काम किया जा रहा है. वही ग्लोबल विजडम इंग्लिश पब्लिक स्कूल बड़कियारी में सैकड़ों नंन्हे बच्चे नामांकित है. जानकारी के अनुसार उक्त स्कूल में कई ऐसे वाहन है जो परिवहन विभाग में पंजीकृत भी नहीं है और वाहनों को स्कूल में ट्रांसपोर्ट का काम में लगाया गया है. इसके बावजूद वे बच्चों को लाने व ले जाने में लगी है. ग्लोबल विजडम इंग्लिश पब्लिक स्कूल के संचालन की मनमानी इतनी चरम पर है कि बच्चों की जान जोखिम में डालकर अपना पैसा कमा रहे हैं. ग्लोबल स्कूल के बस में फिटनेस, इंसोरेंस फेल व खराब कंडीशन से हादसे की आशंका बनी हुई है. बच्चों की जान जोखिम में डालकर बसों से उन्हें ढोया जा रहा है. बीमा, टैक्स व खराब कंडीशन होने से दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों को मुआवजा मिलने में भी परेशानी होगी. इस दिशा में परिवहन विभाग का ध्यान नहीं है.

क्या है गाइडलाइन

स्कूल वाहनों का कई तरह के गाइडलाईन है, जिसमें बस व अन्य वाहन पीले रंग से पेंट होनी चाहिए, बस के आगे पीछे स्कूल ड्यूटी लिखा होना चाहिए, सभी खिड़कियों के बाहर लोहे की ग्रिल होनी चाहिए, अग्निशमन यंत्र होनी चाहिए, स्कूल का नाम और फोन नंबर होना चाहिए, दरवाजे में ताला लगा हो और सीटों के बीच पर्याप्त जगह होनी चाहिए, चालक को कम से कम पांच साल का वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए, ट्रांसपोर्ट परमिट होना चाहिए यहां गाइडलाईन के अनुरूप ग्लोबल स्कूल के संचालक काम कर रहे हैं. जिसे स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन को संज्ञान में लेते हुए स्कूली बच्चों को सुरक्षा देनी चाहिए.

img 20240726 wa00013898690793737170149

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!