Search

May 10, 2026 2:25 am

ओरिएंटेशन सह पीएलवी प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को ओरिएंटेशन सह पीएलवी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख व लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक मो अजफर हुसैन विश्वास मीडियटर राजीव कुमार झा ने सभी पीएलवी के कार्य की समीक्षा की। साथ ही 45 दिनों तक चलने वाले चाइल्ड विथ डिसाबिलिटी अभियान को सफल बनाने दिव्यांग बच्चों के लिए आवेदन लेने समेत कानून से संबंधित कई एक्ट की जानकारी दी। मौके पर पीएलवी सीमा साह, कमला राय गांगुली, ज्योति कुमारी, पिंकी मंडल, मोकमाउल शेख, अमूल्य रत्न रविदास, चंदन कुमार रविदास, याकूब अली, मो सायेम् अली, एजारूल शेख, मैनुल शेख, उत्पल मंडल, खुदू राजवंशी, चंद्र शेखर घोष, नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

img 20240726 wa00218467284213317194054

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!