Search

May 10, 2026 1:45 am

केंद्रीय बजट से झारखंडवासी को कुछ नही मिला– नगर उपाध्यक्ष, जेएमएम

सुदीप कुमार त्रिवेदी

जहाँ एक ओर गत दिनों संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट को सत्तापक्ष व आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों के द्वारा संतुलित व विकासमार्गी बताया जा रहा है वहीं इंडिया गठबंधन के घटक दलों व इसके नेताओं व विपक्षी पार्टी के नेताओं के द्वारा उक्त केंद्रीय बजट को कपोल कल्पना व झुनझुना वाला बजट बताया जा रहा है । इसी निमित्त आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के पाकुड़ नगर के नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी ने पूछे जाने पर बजट के बाबत कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा प्रस्तावित बजट दरअसल सरकार बचाने के लिए अपने घटक दलों को खुश करने वाला बजट है, इसलिए इस बजट में बिहार व आंध्रप्रदेश के अलावा शेष किसी राज्यों के लिए कुछ विशेष प्रावधान या योजना नही लाया गया । नगर उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि इस बजट से झारखंड वासियों को केवल और केवल निराशा हाथ लगी है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!