Search

May 10, 2026 12:31 am

पुलिस ने छापेमारी कर चार चोरी की बाइक सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार

इंजन व चेसिस नम्बर घिसकर बेचता था बाइक

राहुल दास

हिरणपुर(पाकुड़): बीते शुक्रवार की रात्रि पुलिस ने मुर्गाडांगा गांव में औचक छापेमारी कर चोरी की चार बाइक को जब्त करने में सफलता पाई है। वही इस मामले के आरोपी गांव के भूदेव मण्डल , रंजीत मण्डल , मृत्युंजय मण्डल व विशाल मण्डल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी नवीन कुमार के निर्देश पर एएसआई शिवानन्द प्रसाद ने रात के एक बजकर 10 मिनट में विशाल मण्डल के घर की घेराबंदी कर छापेमारी किया। जहां घर मे रखे बिना नम्बर प्लेट के हीरो स्प्लेंडर बाइक को जब्त किया गया। जिसका इंजन व चेचिस संख्या घिसा हुआ पाया गया ।वही बाइक से सम्बंधित किसी प्रकार की कागजात प्रस्तुत नही किये जाने पर तुरन्त गिरफ्तार किया गया। इसी तरह रात को ही भूदेव मण्डल , रंजीत मण्डल व मृत्युंजय मण्डल के घर मे भी पुलिस ने छापेमारी कर बिना नम्बर प्लेट के एक -एक बाइक को बरामद कर जब्त किया गया। सभी बाइक की इंजन व चेचिस नम्बर घिसा हुआ पाया गया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मुर्गाडांगा गांव में चोरी की मोटरसाइकिल की इंजन व चेचिस नम्बर को घिसकर आसपास के क्षेत्रों में बेचा जाता है। इसको लेकर छापेमारी कर चार लोगों को बाइक सहित गिरफ्तार किया गया है। बहरहाल पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!