अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को प्रखंड महिला कांग्रेस कमेटी विस्तार करने को लेकर कांग्रेस जिला महासचिव सह लिट्टीपाड़ा प्रभारी युवा नेता दाऊद मरांडी के नेतृत्व में एवं महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा सोनी देवी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष निशा मुर्मू को चुना गया है। वहीं मौके पर महिला जिला अध्यक्ष सीमा सोनी ने नवनिर्वाचित प्रखंड महिला अध्यक्ष निशा मुर्मू को कांग्रेस की विचारधारा एवं ज्यादा से ज्यादा महिला कांग्रेस में जुड़े आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लग जाने को कहा। साथ ही महिलाएं किसी से कमजोर नहीं है का संदेश भी दिया। वहीं मौके पर जिला महासचिव दाऊद मरांडी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 10 अगस्त को महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का रांची में महिला सम्मेलन को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि उक्त सम्मेलन में महेशपुर विधानसभा से कम से कम 1000 महिलाएं पहुंचेगी। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव को देखते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जुड़े क्योंकि आगामी विधानसभा में हमारी मजबूती हो हमारा कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव महेशपुर से लड़ने जा रही है। मौके पर महेशपुर महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रेखा रानी मालतो, प्रखंड महिला सचिव प्रेमशिला मुर्मू, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष इस्लामिया, सचिव अकबर शेख, मुस्तकीम मियां, मैनुद्दीन मियां, मिथुन अंसारी, रिपन शेख, अब्दुल हाई शेख सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।






