राजकुमार भगत
पाकुड़ । पिछले दिनों भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा में झारखंड राज्य के अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर यूनियन टेरीटरी (केंद्र शासित प्रदेश)बनाने के संबंध में दिए गए बयान के विरुद्ध शनिवार को श्याम यादव के नेतृत्व में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया गया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा में दिए गए बयान झारखंड विरोधी मानसिकता साफ झलकती है।
झामुमो इस तरह के बयान को कतई बर्दाश्त नही करेगी। सांसद निशिकांत दुबे कहते है कि बांग्लादेशी घुसपैठियें यहाँ आकर बस रहे है तो उन्हें बताना चाहिए कि केंद्र में दस सालों से भाजपा ही गद्दी पर बैठी है और बॉर्डर की सारी जिम्मेदारी केंद्र के ही अधीन आता है तो घुसपैठिये किस तरह आ रहे है। कैसे आ रही है। आनेवाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी और राज्य की जनता राज्य में पुनः हेमंत सोरेन का नेतृत्व को ही स्वीकार करेगी।मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, युवा मोर्चा जिला सचिव उमर फारूक, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, पाकुड़ प्रखंड के अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुबारक हुसैन, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, युवा प्रखंड अध्यक्ष उत्पल तिवारी, युवा प्रखंड सचिव सत्तार शेख, लिट्टीपाड़ा महिला प्रखंड अध्यक्ष अन्ना हेम्बरम, मोकलेसुर रहमान सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।





