Search

May 4, 2026 11:19 pm

महारो में सेविका चयन को लेकर ग्रामसभा आयोजित

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): महारो स्थित आंगनवाड़ी केंद्र की रिक्त पड़े सेविका पद को लेकर मंगलवार को ग्रामसभा आयोजित हुई। जिसमें सेविका पद पर प्यारी सोरेन का चयन किया गया। उधर मंझलाडीह स्थित आंगनवाड़ी केंद्र की सहायिका पद की चयन प्रक्रिया स्थगित कर दिया गया। महारो में आयोजित ग्रामसभा में काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। बीडीओ सह सीडीपीओ टुडू दिलीप ने उपस्थित लोगों को चयन प्रक्रिया को लेकर सरकारी मार्ग निर्देश की जानकारी दिया। वही उपस्थित लोगों द्वारा अपने इच्छा अनुरूप चयन करने की बात कही। इसको लेकर बीडीओ ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि सेविका पद पर आप ही के गांव के महिला चयन होगी। जो बच्चो को पढ़ाने का कार्य करेंगे। इसमे सरकारी नियमानुसार पारदर्शी रूप से चयन की जाएगी। इस केंद्र में अप्रैल माह से पद रिक्त पड़ा हुआ है। जिसे जल्द भरा जाना है। इसके बाद इस पद को लेकर सात महिलाओ ने आवेदन जमा किया। जिसमें योग्यता अनुरूप प्यारी सोरेन का चयन किया गया। उधर मंझलाडीह स्थित आंगनवाड़ी केंद्र की सहायिका चयन प्रक्रिया के दौरान कोई भी महिला ने आवेदन जमा नही किये जाने से ग्रामसभा को स्थगित कर दिया गया। बागशिशा में सेविका पद की चयन प्रक्रिया अभी तक नही हो पाई है। बीते दो बार आयोजित ग्रामसभा स्थगित कर दिया गया था।इस मौके पर प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन , पर्यवेक्षिका मीना हांसदा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

img 20240730 wa00203796316386022697198

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!