Search

May 4, 2026 11:22 pm

विकास योजनाओं को लेकर बीडीओ ने समीक्षा बैठक की।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, पंचायतों के पंचायत सचिव, मुखिया के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा योजना, अभुआ आवास, 15 वित्त आयोग योजना, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना व आगामी चुनाव से संबंधित चर्चा करते हुए कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिये. मौके पर बीडीओ के अलावे बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, आवास समन्यवक देवाशीष दास, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव व मुखिया सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!