Search

October 15, 2026 12:25 pm

एमडीएम में अनियमितता को लेकर रसोइया सहित अभिभावकों ने काटा बवाल

बच्चो को अंडे के जगह दी जा रही है केला

प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व संयोजिका ने छोड़ा पद

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): वीरग्राम स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बुधवार को मध्याह्न भोजन में भारी अनियमितता को लेकर रसोइया सहित अभिभावकों ने बवाल काटा। विद्यालय में कक्षा एक से 10 तक 234 बच्चे नामांकित है। विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक की 71 बच्चो की उपस्थिति देखी गई। वही कक्षा छह से आठ 56 व कक्षा नो में 23 व 10 में 19 बच्चो की उपस्थिति देखी गई ।विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंदन यादव व संयोजिका मेरी मरांडी ने अपने अपने व्यक्तिगत कारणों से बीते मंगलवार को ही पद छोड़ दिया है। बुधवार को मध्याह्न भोजन बनाने के लिए सड़ा आलू व चावल दिए जाने पर विद्यालय के रसोइया सुलेखा देवी , पानो बेवा सहित कई अभिभावकों ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए बवाल काटा। रसोइयाओ ने बताई की बीते छह माह से एमडीएम में भारी अनियमितता बरती जा रही है। सब्जी के लिए सड़ा आलू दी जा रही है। वही हरा साग सब्जी के जगह प्रतिदिन साग खाड़ी दी जा रही है। हम रसोइयाओ को एमडीएम के साथ साथ पूरे विद्यालय की सफाई कार्य भी कराया जा रहा है। उधर कक्षा चार , तीन व आठ के बच्चो से मध्यान्ह भोजन को लेकर जानकारी मांगने पर बताया कि सब्जी में हमे आलू व साग खाड़ी प्रतिदिन दी जा रही है। कभीकभार हरा सब्जी दी जाती है।वही सप्ताह के सोमवार व शुक्रवार अंडा के जगह केला दी जा रही है।मध्यान्ह भोजन ठीक से नही बन रहा है। वही अभिभावक हरि पद साहा , सखिचांद साहा , देवचरण साहा , छोटू साहा , मनोज मण्डल आदि ने बताया कि बीते कई माह से मध्यान्ह भोजन मेन्यू अनुरूप नही बन रहा है। इसमे अनियमितता बरती जा रही है। इस सम्बंध में प्रधानाध्यापक शेखर शर्मा ने बताया कि विद्यालय से बाजार की दूरी करीब छह किमी रहने के कारण सब्जियों को लाने में दिक्कतें आ रही है।इसलिए हरा सब्जी के जगह साग खाड़ी दी जा रही है। वही बीते माह से बच्चो को अंडा के जगह केला दी जा रही है।एमडीएम में अनियमितता को लेकर साफ इंकार करते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि यह सरासर गलत आरोप है। इस सम्बंध में बीईईओ रफीक आलम से सम्पर्क करने पर बताया कि इसकी जांच कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

img 20240731 wa00208028880355156366764

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!