Search

May 4, 2026 8:28 pm

जलापूर्ति योजना को लेकर लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष ने बाबूलाल मरांडी को ज्ञापन सौंपा।

217 करोड की जल आपूर्ति योजना हाथी का दांत साबित हो रही है, शासन प्रशासन की मानसिकता साफ नजर आ रही है: मंडल अध्यक्ष.

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)भाजपा लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद पहाड़िया के नेतृत्व में बुधवार को प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी से पाकुड़ परिसदन में मिलकर प्रतिनिधि मंडल ने 217 करोड़ रुपए का बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर ज्ञापन सौंपा।लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के लिए 2014 में भाजपा सरकार बनते ही पीने का पानी का समस्या को देखते हुए 217 करोड़ रूपए का लिट्टीपाड़ा बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना स्वीकृत किया गया और बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य 2019 में आरंभ हुआ और योजना का 2019 में ही कार्य पूरा करने का था,लेकिन झारखंड में 2019 में महागठबंधन हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार बनते ही लिट्टीपाड़ा बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना को नजर अंदाज करते हुए कार्य को ठप करके रखा हुआ है,लिट्टीपाड़ा प्रखंड पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पीने का पानी का काफी समस्या है,तीन से चार बार पानी का समस्या लेकर सड़क जाम किया गया लेकिन यहां अभी तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा नहीं हो पाया है,अभी तो कार्य पूरी तरह से कार्य बंद पड़ा हुआ है,लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के लोगों को पानी का काफी समस्या का सामना करना पड़ता है,पहाड़ी क्षेत्र लोग नाला, झरना का गंदा पानी पीने को मजबुर है।बाबूलाल मरांडी जी को ज्ञापन सौंपकर लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष ने कहा लिट्टीपाड़ा बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना का विषय को सदन में आवाज उठाने के लिय आग्रह किया,ताकि कि लिट्टीपाड़ा 217 करोड़ रुपए की बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना को चालु किया जा सके।मौके पर भाजपा बीचामहल मंडल अध्यक्ष तरुण कुमार साह,अमड़ापाड़ा मंडल अध्यक्ष आशीष हेमब्रम,गोपीकंदर मंडल अध्यक्ष नकुल साह,मनोज साह आदि।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!