ग्रामीणों ने अजहर इस्लाम का तहे दिल से किया शुक्रिया अदा।
सतनाम सिंह
पाकुड़: झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है जिसको लेकर क्षेत्र में सभी नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए। इसी दौरान हमेशा से सामाजिक स्तर पर सक्रिय रहने वाले युवा सम्राट अजहर इस्लाम भी मैदान में है। दरअसल शुरू से इनका मकसद समाज के लोगों की मदद करना, दुख दर्द में शामिल होना, साहित सबको साथ लेकर चलने का रहा है। इसी को लेकर पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत सीतपहाड़ी गांव में विगत कई वर्षों से बिजली की समस्या थी जिस पर अजहर इस्लाम ने अथक प्रयास कर आज बिजली पहुंचाने का काम किया जिस पर ग्रामीणों ने शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इस बार विधानसभा में पाकुड़ विधायक बनकर अजहर इस्लाम ही जाएंगे।






