Search

May 4, 2026 5:39 pm

हिमंता पहुंचे पाकुड़ के गायबथान आदिवासी समाज से की मुलाकात।

एस कुमार

पाकुड़: असम के सीएम और झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा आज पाकुड़ के गायबथान पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यहां की आदिवासी महिलाओं से मुलाकात की। साथ ही पीड़ित परिवार से मिलकर उसका हाल जाना और पीड़ित परिवार को 1-1 लाख रुपये देने का ऐलान भी किया। बता दें कि 18 जुलाई को महेशपुर के गायबथान में गांव के दंदु हेम्ब्रम की जमीन पर सफारुद्दीन अंसारी और कलीमुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग मालिकाना हक का दावा कर रहे थे। जब जमीन मालिक दंदु और परमेश्वर हे्ब्रम ने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के दर्जनों लोग जुट गए और उन्हें हमला कर दिया। इस दौरान चार लोगों को गंभीर चोटें आईं थी। उन्होंने इस दौरान हेमंत सरकार पर जमकर निशाना भी साधा।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पाकुड़ की हालत खराब है। बांग्लादेशी घुसपैठिये यहां पर आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं। हमें उनके साथ खड़े होना है।

img 20240801 wa0016150699745776316915
img 20240801 wa00158857639153495953150

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!