Search

May 9, 2026 9:30 am

संथाल परगना के क्षेत्रीय आयुक्त लाल चन्द डांडेल ने लिट्टीपाड़ा में चार मतदान केंद्र का निरीक्षण किया

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) संथाल परगना के क्षेत्रीय आयुक्त लाल चन्द डांडेल ने शनिवार को लिट्टीपाड़ा में चार मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।उन्होंने बालक मध्य विद्यालय लिट्टीपाड़ा स्थित बूथ संख्या 33,34, 36 व उत्क्रमित मध्य विद्यालय रोडगो बुथ संख्या 37 मतदान केंद्र पहुँच कर उपस्थित बीएलओ सोनाली पहाड़िया ,सुमीता कुमारी व मति मरांडी से मतदान केंद्र के वस्तु स्थिति से अवगत हुए और मृत मतदाताओ का नाम वोटर लिस्ट से हटाने तथा नए व छूटे हुए मतदाताओ का नाम जोड़ने का निर्देश दिया।उन्होंने बीएलओ को निर्देश देते हुए कहा क्षेत्र का कोई मतदाता नाम न छूटे इस पर विशेष ध्यान दे। साथ ही मतदान के समय मतदान केंद्र में मतदाताओं व मतदान कर्मियों के लिए पेयजल की व्यवस्था, बिजली की सुविधा व दिव्यांग के लिए रेम अतिआवश्यक है।जो सभी मतदान केंद्र में होना चाहिए। उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ का जायजा लिया जा रहा है। जिसकी जानकारी चुनाव आयोग को दिया जाएगा।अभी मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। मौके पर बीडीओ श्रीमान मरांडी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!