Search

May 4, 2026 12:06 pm

दो दिन के भारी वर्षा में एक तलाब का भीड़ टूटा ,आवागमन वाधित

बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो

सिमरिया : प्रखंड के सीकरी गांव के देवी मंडप से कुलवा टोंगरी जाने वाली मुख्य सड़क पर बनी तलाब का बांध टूट जाने से ग्रामीणों को आवागमन बिल्कुल बाधित हो गया है। जानकारी के अनुशार उक्त देवी मंडप के समीप बना तलाब के भीड़ से हीं कूलवा टोंगरी गांव जाने का रास्ता बना हुआ है। उसी तलाब के भीड़ पर बना कच्ची सड़क के रास्ते कुलवा टोंगरी जाने का मुख्य मार्ग है। जहां तेज वर्षा के कारण तलाब में काफी पानी भर जाने से तलाब का भीड़ टूट गया । जिसके कारण अब आवागमन बिल्कुल बाधित हो चुका है। वैसे में प्रखंड विकास पदाधिकारी से ग्रामीणों ने मांग किया है की फिलहाल उक्त मुख्य मार्ग कुलवा टोंगरी जाने के लिए सुविधा बहाल कराया जाय। ताकि घर में आवागमन कर सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!