Search

May 4, 2026 12:06 pm

21 से 50 वर्षीय माताओं से अपील है कि वे मुख्यमंत्री मईयाँ सम्मान योजना का लाभ अवश्य लें–आदित्य तिवारी

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी ने पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के 21 से 50 वर्षीय तमाम माताओं से मुख्यमंत्री मईयाँ सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए अपील किया है । नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी ने कहा कि झारखंड सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना का मूल उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, लिहाजा उन्होंने सभी महिलाओं से उक्त योजना का लाभ लेने के लिए अपील किया है । एक सवाल के जबाब में नगर उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर किसी महिला को उक्त लाभ लेने में किसी तरह की कोई समस्या होगी तो जानकारी मिलने के बाद वे निजी स्तर पर इस हेतु मदद करने को तैयार रहेंगे। श्री तिवारी ने साथ ही उक्त योजना का लाभ लेने वाले से किसी भी तरह के बिचौलिए के झाँसे में ना आने की अपील करते हुए कहा कि खुद ही इस हेतु आगे आएँ अन्यथा उनसे संपर्क करें ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!