राजकुमार भगत
पाकुड़। नगर मंत्री हर्ष भगत की अध्यक्षता में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ नगर की एक बैठक जिला कार्यालय मधपाड़ा में संपन्न हुआ । बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस को लेकर चर्चा की गई। नगर मंत्री हर्ष भगत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता अभियान अगस्त माह से शुरू हुई है । पूरे जिले में विद्यार्थी परिषद दस हजार छात्रों को सदस्य बनाएगा। विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन और इसी लिए संगठन के दृष्टिकोण से सदस्यता अभियान बहुत महत्व रखता है।
विद्यार्थी परिषद सभी कैंपसो में जाकर छात्रों को सदस्य बनाएगी।
इस बार स्वतंत्रता दिवस में झंडोतोलन अभाविप के नए जिला कार्यालय मधपाड़ा में किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से विभाग संयोजक अमित साहा, प्रदेश कार्यकारिणी सत्यम भगत सुमित,पांडे विशाल भगत, विशाल यादव अभिजीत आनंद,कमल किशोर, अनीसुर रहमान,सक्षम सहित अन्य छात्र मौजूद थे।





