Search

May 4, 2026 9:14 am

बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखंड कर्मियों के साथ साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के सभागार भवन में मंगलवार को सभी कर्मियों के साथ साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक बीडीओ श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में बीडीओ श्रीमान मरांडी ने अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, 15वें वित्त आयोग, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं का समीक्षा किया। इस दौरान कार्य में तेजी लाने का आवश्यक दिशा निर्देश पंचायत सचिवों को दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री मईयां योजना के तहत पंचायत भवनों में 15 अगस्त तक चलने वाले शिविर को सफल बनाने हेतु सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर बीपीआरो कमल पहाड़िया,कनीय अभियंता नैयर आलम सहित सभी पंचायत के सचिव उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!