Search

May 4, 2026 9:14 am

विकास योजनाओं को लेकर बीडीओ ने प्रखंड कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीडीओ साइमन मरांडी की अध्यक्षता में प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं को लेकर मंगलवार को पंचायत सचिव व रोजगार सेवक सहित अन्य के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान मनरेगा, अबूआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, अंबेडकर आवास, मुख्यमंत्री मैईया सम्मान योजना आदि विभाग से संबंधित कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में अबूआ आवास, प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य के लाभुकों का किस्त का भुगतान की पंचायत वार समीक्षा कर मनरेगा की संचालित योजना में मानव दिवस सृजन में बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया। बिरसा़ हरित ग्राम योजना में शत प्रतिशत गड्ढा खुदाई का कार्य पूर्ण करने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप योजना के क्रियान्वयन को लेकर चयन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बीडीओ साइमन मरांडी ने 15 वित्त योजना में आवंटन राशि को शत प्रतिशत खर्च करने का भी निर्देश दिया। वहीं अबूआ आवास 2024/ 25 द्वितीय फेज में वेटिंग लिस्ट के लाभार्थी का ग्राम सभा के माध्यम से चयन करने को भी कहा गया। मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील, प्रखंड समन्वयक कविता मरांडी सहित विभिन्न पंचायत के सचिव, रोजगार सेवक सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!