Search

May 6, 2026 4:14 pm

गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे मुख्य पथ पर खुला टाटा कंपनी का सर्विस स्टेशन।

अमड़ापाड़ा छोटा पहाड़पुर में टाटा मोटर्स ऑथराइज्ड सर्विस स्टेशन राजा ऑटोमोबाइल्स में मुख्य रूप से बड़ी गाड़ियों की होगी सर्विस।

अमर भगत।

पाकुड जिले के अमड़ापाड़ा छोटा पहाड़पुर में टाटा मोटर्स ऑथराइज्ड सर्विस स्टेशन राजा ऑटोमोबाइल्स का शुभारंभ बुधवार 7 अगस्त को पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर किया गया। मौके पर मौजूद सर्विस स्टेशन के ऑनर संजय भगत एवं अजय भगत ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब लोगों को अपनी टाटा डंपरों को सर्विस के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी सभी वाहन मालिकों को टाटा कंपनी की ही पार्ट्स अवेलेबल होगी ताकि वाहन मालिक अपनी गाड़ी को वहां तुरंत बनवा पाएगे और वाहन मालिक अपनी गाड़ी की सर्विस कराने को लेकर बाहर जाने के नुकसान से भी बच पाएंगे।
वही संजय भगत ने कहा सर्विस स्टेसन का आज शुभारंभ कर दिया गया है जिसको लेकर पूजा अर्चना की गई और अतिथियो के लिए शाकाहारी भोजन का भी प्रबंध किया गया है साथ ही यह भी कहा यहां टाटा मोटर्स के तमाम पदाधिकारी और समाज के सभी लोग पहुंच कर टाटा मोटर्स सर्विस स्टेशन राजा ऑटोमोबाइल्स का मान सम्मान बढ़ाया है जिसके लिए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करता हूं मौके पर परिवार सहित सभी अतिथि मौजूद थे।

img 20240807 wa00116109875086285776062

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!