Search

May 4, 2026 8:00 am

20 सूत्री अध्यक्ष ने सुनी जनता की समस्या, किया समाधान

राजकुमार भगत

पाकुड़। बुधवार को प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक ने जनता दरबार के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी।
नगर पंचायत पाकुड़ एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों विधवा,वृद्धा एवं विकलांग पेंशन, बिजली बिल मे गड़बड़ी,अबुवा आवास, अंबेडकर आवास,अंचल,राशन कार्ड एवं थाना आदि से संबंधित समस्या को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीण तथा नगर पंचायत के लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को 20 सूत्री अध्यक्ष के समक्ष रखा। जिसे मानसारुल हक ने बारी-बारी से सुनकर संबंधित अधिकारियों से वार्तालाप करके निदान करवाया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गुलाम मोहम्मद, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, 20 सूत्री सदस्य जोहोरुल इस्लाम, नजरुल शेख सहित दर्जनों ग्रामीण एवं नगर के लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!