Search

October 15, 2026 12:14 am

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में सर्वर डाउन से महिलाओं ने डीसी के समक्ष लगाई गुहार।

पाकुड़: राज्य सरकार कि महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना विगत एक सप्ताह से पूरे राज्य में चल रही है, जिसमे महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दी जायेगी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन कि प्रक्रिया सभी पंचायत सहित वार्ड में चल रही है, लेकिन विगत एक सप्ताह से सर्वर डाउन के कारण पूरा दिन बीत जाता है लेकिन ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहा है। इससे शहरकोल पंचायत कि महिलाएं संकड़ों कि संख्या में बुधवार को जिला मुख्यालय स्तिथ उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर नारे बाजी करने लगी। वही पंचायत के मुखिया विकास गौंड ने बताया कि सरकार कि योजना अच्छी है, इससे करोड़ों महिलाओं को लाभ मिलेगी लेकिन जिस प्रकार ऑनलाइन कि प्रक्रिया चल रही है इससे योजना धरातल पर नहीं आ पायेगी। अभी धान रोपनी का समय है और सभी महिलाएं गरीब परिवार से है, हर दिन अपना काम छोड़ कर दिन भर पंचायत भवन में पड़ी रहती है, लेकिन आज एक सप्ताह से सर्वर डाउन रहने के कारण ऑनलाइन कि प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। सरकार को इस पर मंथन कर कोई बेहतर विकल्प निकालना पड़ेगा। वही महिलाओं ने बताई कि योजना को लेकर हमलोग पूरा दिन घर से बाहर इतनी गर्मी में खड़े रहते है लेकिन हर दिन एक ही कहानी सर्वर डाउन है। क्या हम लोगो के घर में कार्य नही है। ऑफलाइन का बात सरकार ने कहा लेकिन अभी तक पहल नही हुआ, कोई अधिकारी नही है जिसके पास हमलोग आवेदन जमा कर सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!