Search

October 15, 2026 12:24 am

विश्व आदिवासी दिवस पर यूथ क्लब के द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीओ एवं मुखिया ने फीता काटकर एवं फुटबॉल को कीक मार कर किया ।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में यूथ क्लब पाकुड़िया के तत्वावधान में पाकुड़िया प्लस टू हाई स्कूल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ । फुटबॉल मैच का उद्घाटन बीडीओ साईमन मरांडी एवं पंचायत का मुखिया अनीता सोरेन ने फीता काटकर एवं फुटबॉल में कीक मारकर किया । प्रतियोगिता का प्रारंभिक मैच एफ सी हैडिंग बाहा आलूदाहा एवं एफ सी नाईट एंगल महेशपुर के बीच खेला गया जिसमें एफसी नाईट एंगल महेशपुर ने एक पेनॉल्टी शॉर्ट से जीत दर्ज की । दूसरा मैच एफसी पाकुड़िया और एफसी आरतापुर साहेबगंज के बीच खेला गया जिसमें एफसी आरतापुर साहिबगंज ने दो एक से जीत दर्ज की । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ । यूथ क्लब की ओर से विजेताओं को प्रथम पुरस्कार एक लाख , द्वितीय पुरस्कार 70 हजार , तृतीय पुरस्कार पंद्रह हजार एवं चतुर्थ पुरस्कार पंद्रह हजार नगद एवं शील्ड कप देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा । इस दौरान विश्व आदिवासी दिवस पर अतिथियों द्वारा प्रकाश डाला गया और बताया गया कि हर साल नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस क्यों मनाया जाता है । प्रतियोगिता को देखने के लिए मैदान में आपार भीड़ उमड़ी थी । मौके पर मुखिया अनिता सोरेन एवं समारोह का आयोजन यूथ क्लब के अध्यक्ष गिलवट हांसदा , महासचिव फ्रांसीस हांसदा , सचिव रविंद्र मरांडी, उपाध्यक्ष कोर्नेलियुस मरांडी , कोषाध्यक्ष शिवचरण मुर्मू सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

img 20240807 wa00434487595891154803899

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!